राजा रघुवंशी हत्याकांड
इंदौर के राजा रघुवंशी हत्याकांड में पत्नी सोनम रघुवंशी की गिरफ्तारी . हनीमून के दौरान राजा और सोनम 23 मई को अचानक लापता हो गए थे। 2 जून को राजा रघुवंशी का शव सोहरा (चेरा) के पास गहरी खाई में मिला। वहीं, सोनम रघुवंशी ने सोमवार की सुबह यूपी के गाजीपुर में पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया। ये कपल इंदौर से हनीमून के लिए मेघालय गया था, जहां राजा रघुवंशी की हत्या हो जाती है। हनीमून मनाने गए मेघालय 11 मई को सोनम और राजा रघुवंशी की शादी हुई। इसके बाद दोनों 20 मई को मेघालय के शिलांग में हनीमून बनाने गए, लेकिन 23 को दोनों लापता हो गए। कुछ दिन बाद 2 जून को वेइसावडॉन्ग झरने के पास राजा का शव गहरी खाई में मिलता है। शव की पहचान उसके हाथ पर बने टैटू से हुई, लेकिन सोनम का अभी भी कोई सुराग नहीं था। राजा की छिपाई गई लाश का मिलना ही जांच का टर्निंग प्वाइंट था, उसी के बाद लापता सोनम शक के दायरे में आ गई थी।